कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, सारंगढ़ कांग्रेस कार्यालय में हुई मैराथन बैठक

खबर को शेयर करें

ब्लॉक कांग्रेस से नीचे मंडल अध्यक्षों की होगी नियुक्ति

नई टीम के साथ कांग्रेस पहुंचेगी मंडल और बूथ स्तर तक – ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी का कांग्रेसियों ने मनाया के काटकर जन्मदिन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ // छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन प्रवर्तन निदेशालय ई डी द्वारा भाजपा सरकार के दबाव में कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं पर द्वेष पूर्ण कार्यवाही कर रही है इसके विरोध में प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस के तत्वाधान में आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम के माध्यम से 22 जुलाई को कांग्रेस सांकेतिक आंदोलन करेगी। उक्त आंदोलन को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्रतापगढ़ सारंगढ़ में जिला कांग्रेस संगठन की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिला महामंत्री गोल्डी नायक के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ श्रीमती कविता लहरे विधायक बिलाईगढ़ प्रकाश नायक पूर्व विधायक सूरज तिवारी अरुण मालाकार विक्की आहूजा शरद यादव घनश्याम मनहर गणपत जांगड़े विनोद भारद्वाज मंजू लता आनंद सरिता गोपाल और सभी संगठन विभाग प्रकोष्ठ के जिला ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का अभिवादन किया गया। उक्त अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका और मल्लिकार्जुन खड़गे जी के जन्म दिवस पर केक काटकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

आर्थिक नाकेबंदी पर चर्चा और बैठक के पश्चात मंडल सेक्टर बूथ के जिला प्रभारी विकास शर्मा के द्वारा नहीं नियुक्तियों को लेकर जानकारियां दी गई जहां 20 पोलिंग बूथ में एक मंडल अध्यक्ष बनाए जाने और सभी नगर पंचायत क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के साथ 30 तारीख तक मंडल अध्यक्षों का गठन और उसके बाद सेक्टर तथा बूथ अध्यक्षों तथा पदाधिकारी के गठन की जानकारी दी गई प्रत्येक मंडल में 21 सदस्य होने अनिवार्य है जिसमें महिला एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग को शामिल करना अनिवार्य होगा वरिष्ठ कांग्रेसियों के मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की टीम के साथ प्रभारी की उपस्थिति में यह कार्य जमीनी स्तर पर जल्द पूर्ण करने के विचार रखें वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर प्रवेश मिश्रा सूर्यकुमार तिवारी नेमीचंद केसरवानी प्रकाश नायक अरुण मालाकार श्रीमती डॉक्टर मेनका देवी सिंह श्रीमती कविता लहरे श्रीमती उत्तरी जांगड़े और जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने उद्बोधन देते हुए अपने विचार रखें वही ब्लॉक अध्यक्ष गण पुरुषोत्तम साहू पवन अग्रवाल विष्णु चंद्र उग्रसेन साहू भागवत साहू पंकज चंद्र ने अपने-आप ने ब्लॉक क्षेत्र में तिथि निर्धारित कर प्रभारी और अध्यक्ष को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गण नीतीश बंजारे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु पौडवार सेवादल, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस, शुभम वाजपेई युवा कांग्रेस, अभिषेक शर्मा छात्र संगठन, शाहजहां खान अल्पसंख्यक विभाग, डॉक्टर दिलीप अन्नत अनुसूचित जाति विभाग, मितेंद्र यादव पिछड़ा वर्ग विभाग, अश्वनी चंद्र आईटीआई विभाग, राजेंद्र बारे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे राधे जायसवाल गोपाल पांडे राम केसरवानी रविंद्र नंदे नीतीश बंजारे रामनाथ सिदार राकेश पटेल प्रमोद मिश्रा मोहन पटेल रमेश पटेल रोहित महिलाने भूपेंद्र सिंह ठाकुर कमल यादव राकेश जाटवार लालू थवाईत इशरत खान महेश नायक सतीश श्रीवास हेमंत चंद्र जितेंद्र पुराइन सागर दीवान तारकेश्वर टांडेल धीरज मुकेश मुकेश गोलू ठाकुर हिमांशु पाणिग्रही तरुण सोनी विकास कोसले आदि कार्यकर्ता व वरिष्ठ जनों की विशेष उपस्थिति रही। अंतिम में मंच का संचालन कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी गोल्डी नायक जिला महामंत्री ने आगंतुक जनों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *